Date: 28/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरकारी आवास में चल रही थी मिनी शराब फैक्ट्री, उत्पाद विभाग और पुलिस की छापेमारी में 550 बोतल नकली शराब बरामद, एक गिरफ्तार

10/28/2026 12:44:25 PM IST

15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झरिया में सरकारी आवास के अंदर चल रही कथित अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उत्पाद विभाग और पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर खुलासा किया है। झरिया थाना क्षेत्र के बकरहट्टा फल मंडी के पास स्थित एक सरकारी आवास में छापेमारी के दौरान विभिन्न अंग्रेजी ब्रांडों की 550 बोतल शराब, बोतलों के कॉर्क और 40 लीटर स्प्रिट बरामद की गई। इस कार्रवाई में मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि सरकारी आवास में अवैध तरीके से शराब तैयार करने का काम किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों की शराब की बोतलें, कॉर्क और स्प्रिट मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि नकली शराब को ब्रांडेड कंपनियों की बोतलों में भरकर बाजार में खपाया जाता था। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि, इस ठिकाने पर कब से अवैध शराब तैयार की जा रही थी और इस कारोबार में कितने लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस और उत्पाद विभाग आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क |