Date: 02/11/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने बेलाउर सूर्य मंदिर घाट का किया निरीक्षण
10/31/2026 5:00:01 PM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara
: लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर भोजपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शनिवार को जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने उदवंतनगर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध बेलाउर सूर्य मंदिर एवं छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आगामी छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार, 31 अक्टूबर को डीएम मनेश कुमार मीणा एवं एसपी अवधेश दीक्षित बेलाउर सूर्य मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने छठ घाट का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते, बैरिकेडिंग और यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने विशेष रूप से खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों को चिह्नित करने, वहां सुरक्षा संकेतक लगाने, भीड़ नियंत्रण और वाहनों के सुचारु आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, छठ घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, नियमित गश्ती और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद भी किया। इस दौरान लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने और छठ महापर्व से पहले सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर सदर-01 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, उदवंतनगर थानाध्यक्ष समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। फिलहाल जिला प्रशासन का पूरा जोर छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर है, ताकि लोक आस्था का यह महापर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
आरा से कोयलांचल लाइव क़े लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
रेलवे क्वार्टर से रणजी टीम की कप्तानी तक का सफर, मंगल महरौर ने बढ़ाया गया का मान...
#
रक्त की कमी दूर करने की पहल, चिकित्सक ने खुद रक्तदान कर किया शिविर का शुभारंभ..
#
बारामुड़ी खटाल के 155 घरों-दुकानों पर बेदखली का खतरा, जमीन के कागजात दिखाने के लिए मांगा समय!
#
108 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई JTET 2026 परीक्षा
#
CBI की पूछताछ पर उठे सवाल! CIMFR कर्मचारी ने अधिकारियों पर लगाया मारपीट और प्रताड़ना का आरोप, CVC से मांगा न्याय
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरोरा में दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक, पुलिस जांच में जुटी
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
16 वर्षीय मन्नत पांडेय ने रचा इतिहास, ‘इंडियाज टैलेंट फाइट’ के टॉप-15 में बनाई जगह; 30 सितंबर को टीवी राउंड.....
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
दीपावली-छठ की तैयारी तेज, घाटों की सफाई और खराब लाइटों को दुरुस्त करने का निर्देश!