Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री के पोनमुडी ने की हिंदी और हिंदीभाषियों पर विवादित टिप्पणी,कुमार विश्वास ने किया पलटवार
 
 

15-05-2022

7596
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
हिंदी और हिंदीभाषियों पर होने वाले हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में कोयंबटूर में एक कार्यक्रम के दौरान तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. के. पोनमुडी ने हिन्दी और हिंदीभाषियों पर विवादित बयान  देते हुए कहा है कि हिंदी बोलने वाले कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं. उन्होंने अंग्रेजी भाषा को हिंदी से ज्यादा अहमियत देते हुए कहा कि हिंदी बोलने वाले हमारे यहाँ छोटे-मोटे काम करते हैं। 
 
 
एक और जहाँ दक्षिण भारत के अति शिक्षित राज्य केरल में हिंदी के प्रचार और प्रसार पर काफी जोर दिया जा रहा है वहीँ पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के एक राष्ट्रीय स्तर के जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह का सार्वजानिक बयान देना सिर्फ हास्यास्पद ही नहीं उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक है। 
 
आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और जाने माने कवि कुमार विश्वास ने अपने खास अंदाज में अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा है-- "हमारी तमिल मौसी के प्रिय पुत्र भाई के पोनमुडी जी! हम हिन्दी मां के बेटे-बेटियां तो हर हाल में गौरवन्वित हैं कि भारतीय भाषाओं के यशस्वी परिवार में जन्म मिला। हम सब तो दक्षिण के अपने भाई-बहनों की स्वाद ग्रंथियों को ऊर्जा देने वाले गोलगप्पे बेचकर भी खुश हैं और इसी मां हिन्दी की कृपा से हिन्दी की ही कविता सुनाने चार्टर प्लेन से यात्रा करते हुए चार्टर में गोलगप्पे खाकर भी तृप्त हैं।" विश्वास आगे लिखते हैं, "तमिल बेहद समृद्ध और विकसित भाषा है आपको तो गौरवान्वित होना चाहिए कि हम और आप ऐसे भाषा-परिवार का अंग हैं। और हां  पोनमुडी  भाई हम सब लोग अपने क्षेत्रों में इडली-डोसा बनाने वाले सभी दक्षिण बंधुओं को प्यार व आदर से अन्ना कहते हैं। जबान ठीक रखोगे भाई तो स्वाद भी ठीक रहेगा। लव यू जय हिन्द।"
 
कोयलांचल लाइव डेस्क 




ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...