Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भाजपा की विशाल पदयात्रा, संजय सेठ और रघुवर दास समेत कई दिग्गज नेता हुए शामिल..

11/5/2026 11:30:06 AM IST

6
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamshedpur : कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के झूठे राजनीतिक एजेंडे, दोहरे मापदंड और लोकतंत्र-विरोधी मानसिकता को जनता के बीच उजागर करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान से आम बागान तक ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा कर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ, सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, धनबाद के विधायक राज सिन्हा, विधायक सरयू राय सहित पार्टी के कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान नेताओं ने विपक्ष पर लोकतंत्र को कमजोर करने और अराजकता फैलाने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता अब विपक्ष के झूठे वादों और दोहरे चरित्र को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के साथ पूरे रास्ते में अभियान के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। नेताओं ने जोर देकर कहा कि देश और राज्य में लोकतंत्र की रक्षा तथा अराजकता को जड़ से खत्म करने के लिए जनता को जागरूक करना जरूरी है। भाजपा की इस विशाल पदयात्रा ने एक बार फिर विपक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अब देखना यह है कि विपक्षी दल इस अभियान का क्या जवाब देते हैं।

 

जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट





ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....