Date: 05/11/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बिहार में एनडीए की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा: गांधी मैदान से आजाद पार्क तक मार्च, विपक्ष पर साधा निशाना!

11/5/2026 11:30:06 AM IST

5
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Gaya : गया में एनडीए की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ' अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व बिहार के उप मुख्यमंत्री रहे गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने किया। एनडीए के सभी घटक दलों के नेता, विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता इस महाभियान में शामिल हुए। गांधी मैदान से उठी हुंकार, विपक्ष पर बरसे नेता गया के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एनडीए के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां से दोपहर करीब साढ़े बारह बजे नारेबाजी के बीच आजाद पार्क के लिए पदयात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान पूरा शहर एनडीए के नारों और देशभक्ति के जोश से गूंज उठा। विजय सिन्हा बोले- लोकतंत्र और संविधान को कमजोर कर रहे विपक्षी दल पदयात्रा के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम सह गया जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज 'लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ' अभियान के तहत पांचों दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह पदयात्रा निकाली है। विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के लोग मिलकर देश में यह भ्रम फैला रहे हैं कि चुनाव में वोटों की चोरी हुई है। हमारा स्पष्ट मानना है कि लोकसभा और विधानसभा का यह चुनाव पूरी तरह से सही और पारदर्शी तरीके से हुआ है। कांग्रेस पार्टी और विपक्ष पूरी तरह से मुद्दा विहीन हो चुका है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आज जापान को पछाड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' है, जिसके रास्ते पर देश का गरीब, किसान, महिला और नौजवान आगे बढ़ रहा है। जनता इन झूठे और अराजकता फैलाने वाले लोगों को करारा जवाब दे रही है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की दो टूक: विदेशी इशारे पर देश में अराजकता मंजूर नहीं बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अपनी बाइट में विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दी। उन्होंने कहा, जिसे संविधान में विश्वास नहीं, संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं और जो विदेशी इशारे पर देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं, जनता के जनादेश का अपमान करके चुनी हुई सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता-पिता को गाली देने वाला अब इस देश में नहीं चलेगा। देश लोकतंत्र और संविधान से चलेगा। न कि विदेशी फंडिंग और अराजकता की मानसिकता से। हर मां-भारती की संतान अब लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क पर उतर चुकी है।

 

गया से कोयलांचल लाइव की लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट





ट्रेंडिंग न्यूज़

# आरा में तेज हवा-बारिश का कहर, बिजली तार पर गिरा बड़ा पेड़; कई घंटे बिजली गुल और यातायात भी बाधित....
#
 
उद्यमिता की राह पर भोजपुर के 197 युवा 34 को मिला स्वीकृत्यादेश, महिला और दिव्यांग उद्यमियों को मुख्यमंत्री ने दिया सांकेतिक चेक....

# अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, रांगाटांड़ से पांडरपाला तक खटालों और अवैध झोपड़ियों की नापी
# शराब मामले पर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्रवाई, मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित; अब तक 9 पर गिरी गाज...
# बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ....